मधुबनी, अगस्त 9 -- Madhubani News: जयनगर। शहर के रिहायशी क्षेत्र कमलारोड पर शनिवार देर रात घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने किराना व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उनके पेट में लगी है। इस दौरान बदमाशों ने व्यवसायी से रुपए से भरा झोला लूट लिया। ने उनका पैसा रखा झोला छीनकर व्यापारी के पेट में गोली मार दी। हालांकि कितने की लूट हुई है पीड़ित के फर्द बयान के बाद ही स्पष्ट होगा। व्यवसायी की पहचान किरानापट्टी के टिंकू महतो रूप में हुई है। लूटपाट की घटना से बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी रात 10 बजे दुकान बंद कर अपनी बाइक से स्टाफ के साथ रुपए से भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही टिंकू अपने घर की गली में मुड़ने को हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने मेन सड़क पर ही उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद कनपटी पर...