मधुबनी, अगस्त 17 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता । रंगरेज़ मिथिला बाल रंगमंच के कलाकारों ने 'सबको सन्मति दे भगवान' स्कीट की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। बाल कलाकारों के अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। परिहारपुर के तेज गंगाधाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भाव नृत्य के माध्यम से भी सामाजिक और मानवीय संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात मैथिली सिने अभिनेता एवं रंगकर्मी किशोर झा थे। विशिष्ट अतिथि साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कवि अजित आजाद, चर्चित निर्देशक इन्द्र भूषण रमण 'बमबम' और अन्य थे। दर्शकों को संबोधित करते हुए अजित आजाद ने कहा कि मैथिली रंगमंच के क्षेत्र में बच्चों के माध्यम से किया गया यह अभिनव प्रयोग है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रंगमंच गांव से शहर की ओर बढ़...