Madhubani News: बंद आईसीटी लैब के बकाया भुगतान मिले 15.22 करोड़ रुपये
मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सरकारी मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बीओओ मॉडल के तहत संचालित आईसीटी लैबों के बंद होने के बाद मानदेय और अन्य मदों के बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मियों एवं संबंधित एजेंसियों के लिए राहत की खबर है। पटना उच्च न्यायालय में दायर विभिन्न अवमाननावादों में पारित आदेश के आलोक में शिक्षा विभाग ने बकाया देनदारियों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जिले में पूर्व में आईसीटी लैब में काम कर चुके सैकड़ों युवाओं में खुशी की लहर है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न एजेंसियों की लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए कुल 15 करोड़ 22 लाख तीन हजार 34 रुपये की राशि विमुक्त की गई थी। इसके बाद शेष बकाया भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.