Madhubani News: बंदी की मौत खुदकुशी या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: मधुबनी। मंडल कारा के बंदी रौशन कुमार यादव ने जेल में खुदकुशी की या उसकी हत्या की गई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार रात सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने अरेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा गांव निवासी रौशन यादव को मृत घोषित कर दिया था। मंडल कारा प्रशासन ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया था। बंदी की मौत के कारण पर कोई पदाधिकारी कुछ भी स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है। जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण ने बताया कि इस मामले में कुछ भी बताने के लिए डीएम मधुबनी एवं सदर एसडीओ मधुबनी अधिकृत हैं। वे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं वरीय प्रशासनिक अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए आधिकारिक रूप से कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.