मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। फुलपरास के छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों से क्षेत्र में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दीप प्रज्वलित कर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, फुलपरास का विधिवत उद्घाटन एवं सत्रारंभ किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: डिग्री कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को होगी सुविधा: सांसदमहाविद्यालय का संचालन महाविद्यालय का संचालन फिलहाल स्थानीय प्लस टू विद्यालय भवन में अस्थायी रूप से शुरू किया गया है। इस मौके पर स्थानीय प्लस टू विद्यालय परिसर में उद्घाटन एवं सत्रारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. नारायण झा ने की। ...