Madhubani News: फुलपरास : तालाब में डूबने से युवक की मौत से मचा कोहराम
मधुबनी, नवम्बर 29 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के थरबिटिया गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थरबिटिया गांव निवासी हरेकृष्ण चौधरी के पुत्र सूरज कुमार चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है। मृतक के पिता हरेकृष्ण चौधरी ने बताया कि सूरज का पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब के अधिक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव ले जाने का विरोध किया। इसको लेकर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से मर्माहत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.