Madhubani News: फिट इंडिया की आज निकलेगी 100वीं साइकिल रैली
मधुबनी, नवम्बर 28 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को मधुबनी में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आयोजित होगा। इस मौके पर वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर से साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसमें युवाओं, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की भागीदारी होगी। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ नशामुक्त समाज बनाने का संदेश भी दिया जाएगा। देशभर के 100 प्रमुख स्थानों पर एक ही दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, फिट इंडिया मूवमेंट, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे होगी। यह भी पढ़ें- Simdega News: फिट इंडिया के संडेज ऑन साइकिल का 100वां संस्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.