मधुबनी, जुलाई 4 -- Madhubani News: लखनौर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर आर एस थाना के बेहट स्थित प्रगति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, बेहट शाखा का एक कर्मचारी कलेक्शन वाला 86,000 रुपये लेकर फरार हो गया। मामलों में ब्रांच मैनेजर राकेश कुमार ने झंझारपुर आरएस थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायती आवेदन में मैनेजर राकेश कुमार ने बताया है कि वह प्रगति फाइइनेंस में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 2 जुलाई गुरुवार को ब्रांच के सभी कर्मचारियों ने पूरे दिन का कलेक्शन 86 हजार रुपए उन्हें जमा कराया था। नियमानुसार इसी दिन शाम 4 बजे तक ब्रांच में उसका पूरा हिसाब देना था।

शिकायत का विवरण आरोप है कि इसी कलेक्शन में से सुमनजी मंडल, उम्र 20 वर्ष जो उसी ब्रांच में कार्यरत थे, पैसा लेकर ब्रांच से बिना बताए गायब हो ग...