Madhubani News: फर्नीचर व्यवसायी से मारपीट कर बाइक लूटी
मधुबनी, अगस्त 2 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा नहर चौक के पास बीते शनिवार शाम को फर्नीचर व्यवसायी से जुड़े एक व्यक्ति से मारपीट कर बाइक और नकद लूट लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान बड़हाड़ा के गणेश चौधरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गणेश चौधरी अपने काम से लौट रहे थे। जहां तीन अपराधियों ने उन्हें रोक कर मारपीट की और उनकी बाइक के साथ करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी इंद्रजीत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट हुई बाइक बरामद कर लिया। मामले में बसहा गांव के मो. आलम को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि आवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.