मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। फर्जी और अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के सात ठिकानों पर छापेमारी कर जांच की। जांच के दौरान कुछ संस्थानों में संचालक मौजूद मिले, जबकि कई संस्थानों में ताला लगा था। कुछ जगह संचालक तो मिले, लेकिन कर्मी अनुपस्थित थे। छापेमारी टीम में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अफजल अहमद, स्वास्थ्यकर्मी अरुण कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। टीम ने लंगड़ा चौक के आसपास स्थित जांच घर, पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों की जांच की। टीम सबसे पहले डॉ. सबिया खानम क्लीनिक पहुंची। वहां चिकित्सक मरीजों को देखते मिले। लंगड़ा चौक स्थित जीवन पैथोलॉजी की जांच के दौरान संचालक मौजूद मिले। उन्होंने वैध प्रमाणपत्र होने की जानकारी दी। उन्हे...