मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: झंझारपुर,निसं। अररिया संग्राम थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुपौल जिले के निर्मली निवासी सिंहेश्वर दास के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अर्पण कुमार के अनुसार, अगस्त महीने में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के परिजनों के बयान पर अररिया संग्राम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज मामले में सिंहेश्वर दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी निर्मली में एक जगह छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की और आरोपी सिंहेश्...