मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के भकुआ गांव में फरार आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान एसआई फिरोज आलम ने पूर्व के एक कांड में फरार चल रहे मो. तुफैल उर्फ आजाद, पिता मो. जफर के घर न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने इश्तेहार के माध्यम से आरोपित को 15 दिनों के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में न्यायालय के आदेशानुसार आरोपित की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय के आदेशों का अनु...