मधुबनी, जुलाई 5 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के फटकी वार्ड दस में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प में चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए मधेपुर सीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। एक पक्ष से 38 वर्षीय मनोज मुखिया एवं 18 वर्षीय करण कुमार जख्मी हुए हैं। जबकि एक पक्ष से 70 वर्षीय सोती मुखिया एवं 60 वर्षीया दुखनी देवी जख्मी हैं। इस संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें कुल मिलाकर तेरह लोगों को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...