Madhubani News: पड़ोसी पर महिला से मारपीट का आरोप, केस दर्ज
मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: झंझारपुर। आरएस थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में पड़ोसी पर एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में घायल महिला को रविवार को अनुमंडल अस्पताल, झंझारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान बेरमा निवासी संजय मंडल की पत्नी नीलम कुमारी (36) के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शनिवार देर शाम पड़ोसी ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। पति के बाहर रहने और घर में अकेले बच्चों के साथ रहने के कारण वह रात में अस्पताल नहीं जा सकीं। रविवार को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी उनके साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। इधर, आरएस थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.