मधुबनी, सितम्बर 3 -- Madhubani News: मधुबनी, एसं। प्रयोगशाला में उपकरणों के साथ प्रयोग करने के बजाय ब्लैक बोर्ड पर लिखे सवालों के जवाब और मौखिक पूछताछ से प्रायोगिक परीक्षा पूरी कर लेने का आरोप है। जिले के अधिकांश संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति किये जाने की शिकायत छात्र-छात्राओं ने की है। दो से सात सितंबर तक चल रही परीक्षा में छात्रों का आरोप है कि उन्हें प्रयोगशाला में ले जाकर प्रैक्टिकल कराने के बजाय सामान्य कक्षाओं में ही परीक्षा की औपचारिकता पूरी की जा रही है। इससे छात्रों के व्यवहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल का समुचित विकास और मूल्यांकन नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा शुरू जिले के 22 संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोग...