Madhubani News: प्रसूता की मौत पर पीएचसी में परिजनों का हंगामा
मधुबनी, जुलाई 5 -- Madhubani News: घोघरडीहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) घोघरडीहा में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो जाने से रविवार को अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
घटना का विवरण हंगामे के दौरान अस्पताल के चिकित्सक एवं कई स्वास्थ्यकर्मी वहां से चले गए। सूचना मिलने पर घोघरडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दहापट्टी गांव निवासी मंगनी राम ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी कविता देवी को प्रसव के लिए शनिवार को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया था।
पुत्री के जन्म के बाद की स्थिति शनिवार की रात लगभग आठ बजे कविता देवी ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार प्रसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.