मधुबनी, अक्टूबर 4 -- Madhubani News: झंझारपुर। लखनौर हटिया गाछी के पास एक निजी नर्सिंग होम सालों से बेधड़क चल रहा था। शनिवार को बलिया गांव की 23 वर्षीय संगीता देवी की नवजात को जन्म देने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने इस तथाकथित नर्सिंग होम को सील कर दिया। मगर सवाल यह है कि अवैध कारोबार इतने दिनों से कैसे फल-फूल रहा था? संगीता ने जिस मासूम बच्ची को जन्म दिया, वह जिंदा तो है, लेकिन दुनिया में आते ही मां के आंचल से महरूम हो गई। पिता परदेस में मजदूरी करते हैं और पत्नी की मौत की खबर मिलते ही गांव के लिए निकल पड़े हैं। घर पर दादी की गोद में बिलखती मासूम को यह भी नहीं मालूम कि उसने क्या खो दिया है। उसके दो अन्य मासूम भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिछली घटनाएँ यह कोई पहली घटना नहीं है। सितंबर महीने में झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के ऐ...