Madhubani News: प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: हरलाखी,एसं। पिपरौन महादेवपट्टी एसएसबी कैम्प के जवानों ने 4 लीटर प्रतिबंधित व नशीली दवाई वनरेक्स कफ सीरप के साथ एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपित के बयान पर सप्लायर को भी कांड में नामजद आरोपित बनाए गए हैं। एसएसबी ने आरोपित की बाइक भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी रामजीवन महतो के पुत्र दीपेश कुमार के रूप में बताए गए हैं। वहीं, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने नरहनिया राजा टोल निवासी संजय महतो से प्रतिबंधित नशीली दवाई खरीदकर हरलाखी गांव निवासी प्रियंका चौधरी को पहुंचाने जा रहा था।एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए जब्त दवाई व गिरफ्तार आरोपित को हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.