Madhubani News: प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: लौकही। खुटौना प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री समिति की बैठक हुई। बैठक में जीराम जी,स्वास्थ्य, पीएचईडी,बिजली, जीविका,कृषि, आपूर्ति आदि से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित विधायक सतीश कुमार साह ने सभी से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अनुपालन समय पर करने की बात कही। सदस्यों ने सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष देवदत्त साह,बीडीओ प्रवीण कुमार,प्रखंड प्रमुख मो. मेराज आलम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.