Madhubani News: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कमरे से बैलेट बॉक्स की चोरी
मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एक कमरे की खिड़की उखाड़कर गुरुवार सुबह छह बजे चोरों ने बैलेट बॉक्स की चोरी कर ली। चोरों ने प्रखंड कार्यालय परिसर के दक्षिण तरफ स्थित पुराने कमरे की खिड़की को उखाड़कर घटना को अंजाम दिया। जैसे ही गुरुवार सुबह इस वारदात की जानकारी लोगों को मिली कि हलचल मच गई।
घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को झंझारपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा, मधेपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्क्षण घटनास्थल के अगल-बगल खोजबीन शुरू की। जिस क्रम में घटनास्थल के बगल सड़क किनारे झाड़ी में तथा पास स्थित कलमबाग में बैलेट बॉक्स बिखरा पड़ा मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.