Madhubani News: प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
मधुबनी, अक्टूबर 3 -- Madhubani News: मधेपुर। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मधेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। बीडीओ आलोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में आंवला, गुलमोहर, युकलिप्टस एवं महोगनी के 50 पौधे प्रांगण के विभिन्न भागों में लगाए गए। बीडीओ आलोक शर्मा तथा बीपीआरओ राजीव रंजन ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि पेड़ ही जीवन का आधार है। हरियाली हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। स्वच्छता के साथ आसपास हरियाली रहने से स्वस्थ वातावरण व स्वच्छ हवा मिलती है। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : भीमशंकर महादेव मंदिर में डीएम ने की साफ-सफाई, परिसर को स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.