Madhubani News: प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को मिला हरलाखी बीईओ का अतिरिक्त प्रभार
मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: हरलाखी,एक संवाददाता। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अवधेश कुमार को हरलाखी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इस अवसर पर बीआरसी उमगांव में उपस्थित शिक्षकों ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को पाग दोपटा से सम्मानित किया। जहां कल्याण पदाधिकारी ने बीईओ का अतिरिक्त पदभार भी ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि बीईओ के प्रभार का सम्मान पूर्वक पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। हरलाखी के निवर्तमान बीईओ विभा रानी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त रह गया था। हालांकि अन्य पदाधिकारी को भी इसका प्रभार मिला था। लेकिन उनके स्थानांतरित होने के बार फिर से यह पद रिक्त रह गया था। जिसके बाद विभाग ने कल्याण पदाधिकारी को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मौके पर शिक्षक विनय कुमार, संतोष प्रसाद, रजनीश कुमार, दीपक ठाकुर, महेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.