Madhubani News: पोर्टल से खोया मोबाइल बरामद, सौंपा
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: बासोपट्टी। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल एवं ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल खो जाने के बाद धारक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की तकनीकी जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली। आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल को वास्तविक मोबाइल धारक के हवाले कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने पुलिस की तत्परता एवं कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.