Madhubani News: पोर्टल पर विद्यार्थी दर्ज करें शिकायतें
मधुबनी, नवम्बर 3 -- Madhubani News: घोघरडीहा। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी समाधान के लिए शिक्षा विभाग द्वारा " विद्यार्थी सहयोग पोर्टल" की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से वास्तविक विद्यार्थी न केवल अपनी शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। दर्ज शिकायतों का निस्तारण अधिकतम 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। पोर्टल की सबसे अहम विशेषता समयबद्ध समाधान की व्यवस्था है। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित संस्थान और सक्षम नॉडल अधिकारी को मामला अग्रसारित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी शिकायत का अंतिम निस्तारण 30 दिनों के भीतर सुनिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.