Madhubani News: पोखरा में डूबने से किशोर की मौत
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। मधेपुर प्रखंड के मटरस गांव स्थित मटेश्वरनाथ मंदिर पोखरा में जन्माष्टमी पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर मटरस वार्ड चार के विनोद कुमार यादव के 17 वर्षीय पुत्र किशुन कुमार यादव बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मटरस बिषहारा स्थान में कृष्णाष्टमी पूजा का आयोजन हुआ था। रविवार शाम देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन करने गांव के लोगों के साथ किशोर किशुन कुमार यादव भी गया था। बताया जाता है कि प्रतिमा जलप्रवाह करने के समय किशुन कुमार यादव गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे तैरना नहीं आता था। शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने पोखरा से बेहोश स्थिति में उन्हें निकाला। परिजन इलाज के लिए उन्हें नजदीक के घोघरडीहा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.