मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: झंझारपुर,निप्र। प्रखंड के सुखेत एवं पिपरौलिया पंचायत में मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। दोनों पंचायतों में कुल मिलाकर करीब 40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर दोनों पंचायतों में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुखेत पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां कुल 2232 मतदाता थे, जिनमें 911 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए रमन कुमार महतो, राजाराम यादव, अब्दुल कलाम अंसारी, अनिल कुमार ठाकुर, सुधीर ठाकुर और उमेश कुमार महतो के बीच मुकाबला है। वहीं, पिपरौलिया पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नुरुल हौदा और धीरज कुमार मंडल आमने-सामने थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: उदयपुर पैक्स चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, कें...