Madhubani News: पेपरलेस निबंधन के विरोध में कातिबों के आंदोलन से परेशानी
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। सरकार की नई पेपरलेस निबंधन व्यवस्था, ओटीपी और ई-केवाईसी की अनिवार्यता के विरोध में बिहार दस्तावेज नवीस संघ की झंझारपुर शाखा के कातिबों ने असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की अध्यक्षता झंझारपुर इकाई के अध्यक्ष बौए लाल यादव कर रहे हैं। कातिबों के काम से अलग रहने के कारण निबंधन कार्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ है। पहले जहां प्रतिदिन करीब 30 से 35 दस्तावेजों का निबंधन होता था, वहीं अब यह संख्या घटकर एक-दो रह गई है। 17 अगस्त से शुरू हुए असहयोग आंदोलन के बाद से पूरे सप्ताह में मात्र 6 निबंधन हुआ है।संघ की ओर से कार्यालय परिसर में बैनर लगाकर पेपरलेस व्यवस्था वापस लेने की मांग की गई है। कातिब संघ के मधुबनी जिला उपाध्यक्ष भरत कुमार ठाकुर ने कहा कि ओटीपी के माध्यम से निबंधन में कई व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.