मधुबनी, सितम्बर 13 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता । अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती 21 वर्षीय नंदनी देवी के पेट में ही बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने शनिवार देर शाम जमकर बवाल काटा। घंटों चले हंगामे के दौरान आरोपी जीएनएम अस्पताल छोड़कर फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया गांव निवासी परिजनों ने प्रसव पीड़िता को शनिवार सुबह 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था।

नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही परिजनों का आरोप है कि प्रसव वार्ड में तैनात जीएनएम ने बाहर से चार इंजेक्शन मंगाए, जिसमें से केवल एक दिया गया। सवाल पूछने पर नर्सिंग स्टाफ भड़क उठे। परिजनों का गंभीर आरोप है कि नॉर्मल प्रसव कराने के एवज में उनसे छह हजार रुपये की मांग की गई थी। पैसे न देने और लापरवाही बरतने के कारण बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। ...