Madhubani News: पूर्व कांड में नामजद फरार आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: हरलाखी,एक संवाददाता। पूर्व कांड में नामजद एक फरार आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के हरिणे गांव निवासी साबीर अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दो आरोपित नेपाल सीमा से सटे हरिणे गांव में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दस कमरा बनाकर अवैध वसूली करता था। इस संबंध में दोनो आरोपित के विरुद्ध करीब दो माह पूर्व राजस्व कर्मचारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही दोनो आरोपित पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई आफताब आलम ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.