मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। दुर्गा पूजा का पंडाल हाइटेंशन और एलटी लाइन से तीन मीटर दूर होगा। पूजा पंडाल के लिए बिजली विभाग ने निर्देश जारी किया है। सभी पूजा पंडालों का बिजली अभियंता निरीक्षण करेंगे। पूजा के दौरान भीड़ भाड़ में करंट से बचने के लिए बिजली विभाग सभी सुरक्षात्मक उपाय करेगी। पूजा समिति वालों से सहयोग लिया जाएगा। टाउन जेई अनिल कुसुम ने बताया कि सप्तमी को दुर्गा मंदिरों का पट खुलने पर भीड़ उमड़ेगी। इससे पहले बिजली लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों का निर्माण बिजली तार के नीचे नहीं किया जाएगा। पंडाल का निर्माण व साजो सामग्री अज्वलनशील पदार्थ के उपयोग से किया जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कल से पूजा पंडालों में बिजली व्यवस्था संभालेंगे कर्मचारी सामान्यत: देखा जाता ह...