Madhubani News: पुस्तकालय भवन का हुआ शिलान्यास
मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: लदनियां। प्रखंड के गजहरा गांव स्थित सिद्धेश्वरी लक्ष्मीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के परिसर में एमएलसी सर्वेश कुमार ने पुस्तकालय भवन का शिलान्यास फीता काटकर किया। भवन निर्माण के लिए उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से दस लाख रुपए दिए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. रविनाथ झा की देखरेख में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। एमएलसी ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक व बेरोजगारों से संबंधित समस्याओं को सदन में उठाया व समाधान किया। उन्होंने कर्मियों से आगामी चुनाव में वोट देकर जिताने की भी अपील की। मौके पर अवकाशप्राप्त शिक्षक धनवीर पासवान, डॉ. शान्तिनाथ झा, डॉ. उदयशंकर झा, डॉ. गंगानाथ झा, डॉ. सुधीर कुमार झा, डॉ. अशोक कुमार झा व अभिनंदन कुमार, प्रदीप कुमार समेत अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.