Madhubani News: पुलिस बल के ठहराव से पढ़ाई और परीक्षा बाधित
मधुबनी, जुलाई 3 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के रहिका प्रखंड स्थित महंथ युगल नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पुलिस बल के ठहराव के कारण कक्षा 9, 10 व 12 की परीक्षाएं और नियमित पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। यहां पर पठन पाठन का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। इस संबंध में स्थानीय निवासी सह जदयू के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह मुन्ना ने बिहार के शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को आवेदन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय में पुलिस बल के रहने से शैक्षणिक गतिविधियां बाधित हैं और छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था कर नियमित पढ़ाई और परीक्षा शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.