मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: बासोपट्टी। थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि मामले में 17 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 10 से 12 अज्ञात महिला-पुरुषों को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक मछली और चिकन फ्राई की दुकान के पीछे रखे प्लास्टिक के बोरे से नेपाली शराब की 41 बोतलें बरामद की हैं। मामले में सात आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेजा गया है, जबकि पांच नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। डीएसपी ने बताया कि घटना सोमवार, 26 अक्टूबर की शाम...