Madhubani News: पुलिस दीदियां का जत्था पहुंचा मधुबनी
मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले की बेटियों व महिलाओं की विशेष सुरक्षा के लिए पुलिस दीदियों की पहली जत्था गुरुवार को मधुबनी पहुंची। पुलिस दीदियां शुक्रवार को बाइक व स्कूटी के साथ पुलिस केन्द्र से रवाना होंगी। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मौके पर एएसपी रश्मि, लाइन डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद, सदर डीएसपी आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण एसपी श्री धाकड़ ने बताया कि 35 पुलिस दीदियों की पहली जत्था मधुबनी पहुंच चुकी है। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस केन्द्र से पुलिस दीदी को बेटियों एवं बहनों की विशेष सुरक्षा में विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: डीएवी की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र यह भी पढ़ें- छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.