मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: फुलपरास। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बिहार प्रदेश के पूर्णिया जोन-4 के तत्वावधान में शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर गायत्री विवाह भवन में श्रद्धांजलि सभा व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुबनी जिला अध्यक्ष घूरन सदाय ने की। समारोह की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।इस अवसर पर बसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से साइकिल से गांव-गांव घूमकर बहुजन समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की स्थापना कर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की मजबूत नींव रखी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ब...