मधुबनी, जुलाई 11 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के पीएम श्री विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने सभी संबंधित विद्यालयों के एचएम से इसकी जानकारी ली। इसमें विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति, राज्य कार्यालय से भेजी जा रही सामग्री की आपूर्ति और उसके रखरखाव को लेकर जरूरी निर्देश दिया। इसदौरान वीसी के माध्यम से एसएसए की टीम ने स्कूलवार सुविधा व संसाधन की जानकारी ली। इसदौरान बताया गया कि राज्य कार्यालय स्तर से पीएम श्री योजना के तहत सेकेंडरी स्कूलों के लिए 46 प्रकार और एलिमेंट्री स्कूलों के लिए 33 प्रकार की सामग्री की आपूर्ति की जा रही है। एडीपीसी सुजीत कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों को अब तक प्राप्त सामग्री की जानकारी ली। साथ ही आपूर्ति की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और ...