मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: मधुबनी/रहिका। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों की तुलना में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति काफी धीमी है। इससे लाखों किसानों की आगामी 24वीं किस्त के 2 हजार रुपये बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। जिला में पीएम किसान टारगेट 3,21,514 है, जबकि कुल फार्मर रजिस्ट्री मात्र 1,87,025 ही बना है, जो लक्ष्य का 58.2 प्रतिशत है। इसमें भी पीएम किसान मात्र 68,631 है, यानि लक्ष्य का सिर्फ 21.3 प्रतिशत। प्रदेश में यह सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों में है। वर्ष 2019 से पूर्व की जमाबंदी व फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किया जा रहा है। जिले में लाखों किसानों के पास पुरानी जमाबंदी नहीं है या वंशावली में नाम नहीं जुड़ा है,जिससे फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रहा है।कृषि विभाग के अनुसार यदि समय पर फार्मर रजिस्ट्री नह...