मधुबनी, अक्टूबर 27 -- पीएम किसान उत्सव की तैयारी Madhubani News: मधुबनी। जिले में पीएम किसान उत्सव 30 अक्टूबर को सभी राजस्व ग्राम में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के 2 हजार रुपये लाभुक किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाएंगे। जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने कहा है कि कृषि विभाग के निदेशक ने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के बनासकांठा में आयोजित पीएम किसान उत्सव के अवसर पर किस्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी। जिले में वर्तमान में 2 लाख 88 हजार 405 किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार ने 30 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और आईईसी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को योजना के पात्र...