मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। वर्ष 2020 में स्थापित पिरही उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आभी भी बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। विद्यालय में भवन, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, परिचारी और लिपिक (क्लर्क) की व्यवस्था नहीं होने से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। फिलहाल विद्यालय के लिए दो कमरे का भवन निर्माणाधीन है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान ने कहा कि विद्यालय में एचएम सहित 19 शिक्षक कार्यरत हैं। हालांकि प्लस टू स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास विषय को छोड़ अन्य विषयों के शिक्षक पदस्थापित नहीं हैं। ऐसे में विज्ञान एवं वाणिज्य सहित कई विषयों की पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में 232 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं...