मधुबनी, जुलाई 1 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही-लदनियां मुख्य सड़क पर पिरही गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों पिरही के स्कूल में परीक्षा देकर वापस अपने गांव परवतियाटोल लौट रहे थे। घायलों की पहचान प्रदीप राय के पुत्र रवि शंकर राय 16 वर्ष एवं मिथिलेश राय के पुत्र आयुष राय 16 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी बाबूबरही लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...