Madhubani News: पिता- पुत्र को गोली मारने के मामले में केस
मधुबनी, सितम्बर 10 -- Madhubani News: खजौली। खजौली थाना क्षेत्र की महुआ एकडारा पंचायत के बिरौल गांव में बुधवार सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में पिता-पुत्र के जख्मी होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना का विवरण घायल राजा कुमार सिंह (25) के सदर अस्पताल मधुबनी में दर्ज फर्दबयान के आधार पर बिरौल गांव निवासी शक्ति सुमन, उसकी मां ममता देवी और पिता रामलखन सिंह को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी ममता देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, मुख्य आरोपी शक्ति सिंह समेत अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फर्दबयान के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे राजा के पिता राजदेव प्रसाद सिंह ने घर से सटे कचरे को साफ करने के लिए अपने चाचा रामलखन सिंह से कहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.