मधुबनी, जुलाई 24 -- Madhubani News: बिस्फी। एक साथ पिता व पुत्र की मौत से परबत्ता गांव सदमें में है। दोनो मृतक का शव जैसे ही गांव में पहुचा परिजनों की चीख पुकार मच गयी। घर के बाहर पूरे गांव के लोग जमा हो गये। परिजनों के विलाप से गांव वालों की आंखें भी छलक रही थी। लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे थे। मृतक संजय साह की पत्नी रह-रह कर बेहोश हो रही थी। मृतक महेश साह गांव में ही एक कटघरे में दुकान चलाते था। बड़ा बेटा संजय साह बाहर मजदूरी करके परिवार की मदद करता था। बाइक पर संजय साह की बेटी काजल कुमारी 14 वर्ष भी बैठी थी। घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना पर पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, पैक्स अध्यक्ष शकील अहमद मदनी, सामाजिक कार्यकर्ता सगीर अहमद,पंचायत मुखिया बेचन सहनी ने गहरा दुख प्रकट किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारी निय...