मधुबनी, जुलाई 4 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र में हुए पिकअप वैन लूटकांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी सज्जन कुमार कामत के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कांड के उद्भेदन का दावा किया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्...