मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद स्थित पार्वती लक्ष्मी महिला महाविद्यालय को पहली महिला प्राचार्य मिली है। शनिवार को डॉ. साधना कुमारी ने पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश केजरीवाल से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनका पुष्पगुच्छ और पाग दोपटा देकर स्वागत किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद डॉ. साधना कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय की अर्जित गरिमा, शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को और सुदृढ़ किया जाएगा। छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ पारदर्शी एवं बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रभार ग्रहण समारोह में अंग्रेजी विभाग की डॉ. सरिता कुमारी, समाजशास्त्र विभाग की उषा प्रधान, प्रो. प्रदीप केजरीवाल, डॉ. हीरानाथ मिश्रा, प्रो. संजीव कुमार झा, ड...