Madhubani News: पानी बहाने को लेकर संघर्ष, सात महिलाओं समेत 22 जख्मी
मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के पचही गांव के वार्ड दस में मंगलवार रात करीब नौ बजे गंदा पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें सात महिलाओं समेत 22 लोग जख्मी हो गए। झड़प के दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना का कारण चापाकल के गड्ढे और सोख्ता का गंदा पानी घर के सामने से बहाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मंगलवार रात इसी बात पर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। सभी घायलों को इलाज के लिए मधेपुर सीएचसी सह रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. विकास कुमार पाठक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने गंभीर रूप से जख्मी मो. नुरुद्दीन को मधुबनी सदर अस्पताल तथा असलम रजा एवं अमीरुल हक को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.