Madhubani News: पांच विधाओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
मधुबनी, अक्टूबर 29 -- युवा उत्सव में प्रतिभाओं का प्रदर्शन Madhubani News: मधुबनी। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के युवाओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिरुचि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं दलों को सम्मानित किया गया। युवा उत्सव में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन की पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ जिले की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन को प्रोत्साहित करना था। जिले की युवा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.