Madhubani News: पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ परसौनी गांव का धंधेबाज गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने की पुलिस ने पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को धर-दबोचा। धराया शराब धंधेबाज परसौनी गांव का मो अकबर (40) बताया गया है। यह कार्रवाई एएसआई महेश कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर किया। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज परसौनी गांव के मो अकबर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.