मधुबनी, नवम्बर 28 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता । जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की राशि के भुगतान में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। अंडा और मूंगफली मद में राशि के आवंटन, निकासी और समायोजन की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किए जाने पर प्रधान महालेखाकार ने गंभीर आपत्ति जताई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय की अनुपालन लेखापरीक्षा के दौरान नमूने के आधार पर चयनित पांच बाल विकास परियोजना कार्यालयों के अभिलेखों की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इससे जिले की अन्य परियोजनाओं में भी इसी तरह की अनियमितता की आशंका गहरा गई है। जिले के सभी प्रखंडों में पीओ कार्यालय की सघन जांच की मांग विभिन्न संगठनों ने की है। नियंत्रक पदाधिकारी के बिना हुआ समायोजन: ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, अंडा-मूंगफ...