Madhubani News: पांच घंटे विलंब से खुली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मधुबनी, अक्टूबर 23 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जयनगर दरभंगा रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनें विलंब से चल रही है। शुक्रवार को जयनगर से अमृतसर जानेवाली 04651 स्पेशल ट्रेन करीब पांच घंटे विलंब से मधुबनी पहुंची। उक्त ट्रेन का डाउन में मधुबनी स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 4.40 बजे है। जबकि ये ट्रेन दिन में करीब 10.30 बजे मधुबनी स्टेशन पहुंची। इससे स्पेशल ट्रेन से अमृतसर जानेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बार बार पूछताछ काउंटर पर ट्रेन आगमन की जानकारी ले रहे थे। वहीं मधुबनी से उधना जानेवाली 09152 स्पेशल ट्रेन भी करीब पांच घंटा विलंब से डाउन में पहुंची। मधुबनी में उधना स्पेशल ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे है। जबकि ये शुक्रवार को करीब 11.30 बजे पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछताछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.