Madhubani News: पांचवें दिनों से हड़ताल के कारण कचरे से पटा शहर
मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: मधुबनी। नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक कूड़े का अंबार लग गया है। सड़कों पर सड़ रहे कचरे से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि शहरवासी अब संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने की आशंका से चिंतित हैं। करीब 500 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के काम पर नहीं लौटने से घर-घर कचरा संग्रहण पूरी तरह ठप है। चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद नगर निगम अब तक वैकल्पिक सफाई व्यवस्था लागू नहीं कर सका है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा हड़त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.